Rudrapur News: चलते टेम्पो का अगला टायर निकला, चालक समेत दो घायल
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर-किच्छा हाईवे पर मंगलवार को चलते टेम्पो का अगला टायर अचानक निकल गया। इससे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने चलते समय टेम्पो का अगला टायर अचानक निकल गया। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में टेम्पो चालक हबीब शाह पुत्र मकबूल शाह निवासी पहाड़गंज, वार्ड-15 और टेम्पो में सवार एक यात्री घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गिट्टी से भरा ट्रक दुकान में घुसा, दो लोग घायल सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.