रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- Rudrapur News: बाजपुर, संवाददाता। बुधवार देर शाम क्षेत्र में अचानक आए तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम के मिजाज से राहगीरों में अफरातफरी मच गई, वहीं किसानों को भी नुकसान हुआ। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। इसी दौरान नैनीताल रोड स्थित ग्राम नमूना में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय पेड़ चलती कार पर अचानक आ गिरा। पेड़ गिरते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: अयोध्या-गोंडा हाईवे पर गिरा पेड़, बाधित हुआ आवागमन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि कार में बैठे किस...