रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: खटीमा। खेतलसंडाखाम निवासी मोहन राम के घर का पिछला दरवाजा तोड़कर चोर लैपटॉप चार्जर, इंडक्शन और कुछ धनराशि चोरी कर ले गए। मोहन राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान चोरों ने पीछे के दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...