Rudrapur News: घर से नकदी, जेवर और दो मोबाइल चोरी
रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- Rudrapur News: पंतनगर। पंतनगर की कॉलोनी स्थित आवास संख्या III/973 में पांच अक्तूबर की मध्यरात्रि चोरों ने घर में घुसकर करीब पांच हजार रुपये नकद, अलमारी में रखे 25 से 30 हजार रुपये के जेवर और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पीड़ित सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक से तेल भी चोरी किया गया है। उन्होंने आवास के पिछले दरवाजे के पास दो नकाबपोश संदिग्धों के दिखाई देने की बात कहते हुए सुरक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर चोरी का खुलासा और सामान बरामद कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.