रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। एक व्यक्ति पर युवक के घर से घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांधी नगर निवासी धीरज कांडपाल पुत्र गोविन्द बल्लभ ने बताया कि चार अगस्त की सुबह राजेश मिस्त्री उसके घर पहुंचा। यहां उसे गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...