Rudrapur News: घर में घुसकर मारपीट, अश्लील हरकत का आरोप
रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। एक महिला ने चार लोगों पर मारपीट, अश्लील हरकत करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीरगोटिया निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 27 फरवरी को वह अपनी पुत्री के साथ घर में थी। इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनकी बेटी के साथ भी मारपीट और अश्लील हरकत की। आरोप है कि इस दौरान उनकी सोने की चेन भी ले ली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र के भूड़ सिरकाई निवासी रहिस, नूर मोहम्मद, आसिफ और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.