रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा वार्ड-6 निवासी मुन्नालाल प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 जून की रात उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब दो बजे बाइक मौके पर नहीं थी। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन अज्ञात युवक बाइक चोरी करते दिखाई दिए हैं। बाइक के सभी दस्तावेज भी टूलकिट में रखे थे। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...