Rudrapur News: घंटेभर की बारिश से शहर बेहाल, मुख्य बाजार जलमग्न
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मंगलवार को करीब घंटेभर हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य बाजार, सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर जाने से करीब चार घंटे तक जनजीवन प्रभावित रहा। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई, जबकि बाजार पहुंचे ग्राहकों और व्यापारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का सबसे अधिक असर मुख्य बाजार के व्यापारियों पर पड़ा। कई दुकानों के बेसमेंट में पानी घुस जाने से इलेक्ट्रॉनिक सामान, पैकिंग सामग्री और अन्य व्यापारिक वस्तुएं भीग गईं। व्यापारियों के अनुसार, कई दुकानों में 30 से 50 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ। यह भी पढ़ें- Roorki News: बारिश में डूबा रुड़की, रामपुर चुंगी समेत कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन बेहाल बेसमेंट से पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.