रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोबरा में वन भूमि की बाधा के कारण जल जीवन मिशन का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस ने शुक्रवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम गोबरा में नेमचंद्र के आवास से हांडा घाट तक करीब 40 मीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है, लेकिन यह हिस्सा वन विभाग की भूमि में आने के कारण कार्य रुका हुआ है। इससे गांव के 500 से अधिक ग्रामीण नियमित पेयजल सुविधा से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गोबरा गांव में 40 मीटर पाइपलाइन पर अटका जल जीवन मिशन यशपाल राजहंस ने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर वन विभाग से अनुमति दिलाने और ...