Rudrapur News: ग्रामोत्थान के स्टॉल लगे, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की धूम
रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी दीपावली को देखते हुए विकास भवन परिसर रुद्रपुर में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के निर्देशन में लगे इन स्टॉलों में रुद्रपुर एवं गदरपुर विकासखंड की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्टॉलों में दीपावली की सजावट और उपहारों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक डिजाइनिंग वाले दीये, मंदिरों के लिए आर्टिफिशियल झालर, रंग-बिरंगी मोमबत्तियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चॉकलेट और की-रिंग जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए। पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की बड़ी, नमक और जीरा पाउडर जैसे घरेलू उत्पाद भी रखे गए। दीपावली पर हस्तनिर्मित उत्पाद घरों की सजावट, पूजा-अर्चना और उपहार देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.