Rudrapur News: ग्रामीणों को घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी
रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: खटीमा। छिनकी गांव में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें घरेलू हिंसा व वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार के बारे में बताया गया। शिविर की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य शरद सिंह राणा ने की। विमला मुंडेला ने लोक अदालत के लाभ और उसकी भूमिका के महत्व को समझाया। कहा कि लोक अदालत में छोटे-मोटे वाद आपस में सुलह या समझौता के आधार पर निपटारा कर सकते हैं। गुड टच व बेड टच, घरेलू हिंसा के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में आरबी सिंह राणा, माया देवी, नीतू राणा, पिंकी राणा, ठग्गो देवी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.