Rudrapur News: गौला पुल निर्माण के लिए 18.78 करोड़ की मंजूरी, जीओ जारी
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूर्यनगर और शांतिपुरी नंबर-4 के मध्य गौला नदी पर 18.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 250 मीटर स्पान पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुल के निर्माण के लिए गुरुवार को शासन ने जीओ जारी कर दिया। अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने शासनादेश जारी करते हुए 10 हजार रुपये की टोकन धनराशि भी निर्गत की है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुल निर्माण को मंजूरी दी है। निर्माणदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को नामित किया गया है। पुल के निर्माण से क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है। बरसात के दौरान गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से सूर्यनगर और शांतिपुरी क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.