Rudrapur News: गौला नदी में डूबे छात्र का दूसरे दिन मिला शव
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के साथियों के साथ गौला में नहाने गया हिमालयन पब्लिक स्कूल नगला का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूब गया। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमों के लगातार सर्च अभियान के बाद रविवार शाम छात्र का शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के सीआरसी में ठेका कर्मी मुन्ना सिंह चौहान का 17 वर्षीय पुत्र पवन चौहान कक्षा 10 में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, वह 15 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे स्कूल गया था। कुछ देर बाद वह अपने स्कूल के तीन दोस्तों के साथ स्कूटी से शांतिपुरी नंबर चार में गौला नदी में नहाने पहुंचा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: फोटो- नहर में डूबा 10वीं का छात्र, 21 घंटे बाद मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.