रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर साथियों के साथ शांतिपुरी नंबर चार में गौला में नहाने गया हिमालयन पब्लिक स्कूल नगला का दसवीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूब गया। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें रविवार को दूसरे दिन भी उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाती रहीं, लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं परिजनों ने दोस्तों पर संदेह जताया है। पुलिस छात्र के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पंतनगर विश्वविद्यालय के सीआरसी में ठेका कर्मी मुन्ना सिंह चौहान के अनुसार, उनका 17 वर्षीय पुत्र पवन चौहान 15 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे स्कूल गया था। कुछ देर बाद वह अपने स्कूल के दोस्तों मयंक भंडारी, हिमांशु बिष्ट और सौरभ वाल्मीकि के साथ स्कूटी से शांतिपुरी नंबर चार में गौला नदी ...