Rudrapur News: गौला का जलस्तर बढ़ा, नदी के पास नहीं जाने की अपील
रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। गौला नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने आमजन से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है। मंगलवार को एसडीएम गौरव पांडेय ने बताया कि काठगोदाम बैराज से 27 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल सभी लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है। इसके लिए लाउडस्पीकर से मुनादी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी परिस्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में है। लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: धारचूला में काली नदी के जलस्तर में तेजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.