रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बेसहारा पशुओं से हो रही सड़क दुर्घटनाओं और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च निकाला।

पैदल मार्च का आयोजन रामलीला मैदान से तहसील परिसर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तुषार सैनी को सौंपा। विधायक ने चेतावनी दी कि 15 दिन में गोशाला शुरू कर बेसहारा पशुओं को वहां नहीं भेजा गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें तहसील परिसर में लाकर छोड़ देंगे।

दुर्घटनाओं और फसल के नुकसान की समस्या विधायक कापड़ी ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें इंसानों और पशुओं दोनों की जान जा रही है। वहीं, आवारा पशु किसानों की खड़ी धान की फसल ब...