Rudrapur News: गोदाम पर कब्जे को लेकर भड़के आढ़ती-किसान, मंडी में धरना
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित सरकारी गोदाम पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को आढ़तियों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आढ़ती एसोसिएशन और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापारियों व किसानों ने मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन कर मंडी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से गोदाम के रूप में आवंटित भवन के एक हिस्से को अधिकारियों की मिलीभगत से एक व्यक्ति को लीज पर दे दिया गया है। वहां दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मिड्डा और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि मंडी परिसर में कई छोटे आढ़ती दुकान आवंटन के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी गोदाम का एक हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.