रुद्रपुर, जुलाई 4 -- Rudrapur News: किच्छा । ग्राम चकौनी में चोरों ने गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर तीन तौले सोना, 12 सौ ग्राम चांदी व अस्सी हजार रुपये चुरा लिए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुन्ना कुमार पुत्र सुभाष चंद्र प्रसाद निवासी ग्राम चकौनी दरऊ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह 8 मई को परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बिहार गया था। उनकी गैर मौजूदगी में 30 मई को चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर में रखा तीन तोले सोना, 12 सौ ग्राम चांदी, दो भरे हुए सिलेंडर व अस्सी हजार रुपये चुरा लिए। पड़ोसियों के सूचना देने पर वह वापस घर पहुंचा तो देखा कि घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिं...