रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: किच्छा। गोरखपुर में विवाह समारोह में गए परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। चोर घर से पांच लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित, पुत्र रमाकांत, निवासी ग्राम आनंदपुर कॉलोनी, किच्छा, पंतनगर में कार्यरत हैं। वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गोरखपुर विवाह समारोह में गए थे। 10 जुलाई को लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो दीवान बेड में रखे पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...