Rudrapur News: गूलरभोज में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पानी की मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंकिम हलदार निवासी मोतीपुर और इन्द्रजीत राय निवासी गांधीनगर, दिनेशपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटर तथा बाइक बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.