Rudrapur News: गुलदार की दस्तक से ऊंची महुवट गांव में दहशत
रुद्रपुर, सितम्बर 20 -- Rudrapur News: खटीमा। खाली महुवट गांव में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार देर रात गुलदार चारदीवारी फांदकर पवन सिंह के घर में घुस गया और आंगन तक पहुंच गया। गृहस्वामी के शोर मचाने पर गुलदार दीवार फांदकर खेत की ओर भाग निकला। पवन सिंह ने बताया कि वह देर रात बाइक से घर पहुंचे। बाइक की हेडलाइट की रोशनी में उन्हें गुलदार दिखाई दिया। रोशनी पड़ते ही गुलदार छत पर चढ़ गया और दीवार फांदकर खेत की ओर चला गया। ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार कई दिनों से गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले गुलदार ने चरणजीत सिंह के पालतू कुत्ते को भी मार दिया था। लगातार गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.