रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: पंतनगर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मारुति इंटरनेशनल स्कूल, जवाहरनगर में आयोजित डांडिया नाइट में प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। डांडिया ग्रुप डांस प्रतियोगिता में फ्यूजन डांस क्लब ने चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि गीता धामी को डांडिया क्वीन चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, पंचायत सदस्य प्रेम आर्य और पूर्व पंचायत सदस्या डॉ. लता उपाध्याय ने किया। इस दौरान डांडिया कपल, बाल डांडिया क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ आपसी सद्भाव बढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: महिलाओं ने सामूहिक डांडिया नृत्य कर मचाया धमाल विद्यालय निदेशक स...