रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। खटीमा में सातूं-आठूं पर्व की धूम मची हुई है। गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान महेश्वर की बारात निकाली। कंजाबाग पटिया स्थित हनुमान मंदिर में महिलाओं ने गौरा-महेश्वर को सिर पर रखकर खेल लगाए और प्रसाद वितरित किया। इससे पहले क्षेत्र की महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर बिरूड़ों को धोया। इसके बाद पांच प्रकार की घास से भगवान महेश्वर की प्रतिमा तैयार कर उसका सुंदर शृंगार किया। गाजे-बाजे के साथ महेश्वर की बारात लेकर महिलाएं हनुमान मंदिर पहुंचीं। यहां पुजारी पंडित राकेश भट्ट ने भगवान महेश्वर को मंदिर में विराजमान कराया। गणेश पूजा के बाद गौरा-महेश्वर की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Champawat News: शिव शंकर चले कैलाश, बुंदिया गिरने लगी... महिलाओं ने मंगल गीत गाए और भगवान गणेश के...