रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। गांधी पार्क में तीन नवंबर से छह दिवसीय प्रधानमंत्री स्वनिधि दीवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम की ओर से आयोजित यह मेला आठ नवंबर तक चलेगा। मेले में करीब 300 दुकानें लगाई जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन 130 वेंडरों ने दुकानों के लिए आवेदन किया। नगर निगम ने दुकानों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करने का निर्णय लिया है। मेले में स्थानीय व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडरों को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम ने छह दिवसीय मेले के लिए ठेला और तख्त लगाने वाले वेंडरों से 1500 रुपये और बड़ी दुकानों के लिए 5000 रुपये किराया निर्धारित किया है। दुकानदारों को नगर निगम की ओर से बिजली और पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मेले में स्वदेशी उत्पादों ...