रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। रविवार को कैंची धाम से लौटते समय संजय वन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विनोद मिगलानी का अंतिम संस्कार मंगलवार को गमगीन माहौल में किया गया। उनकी चिता को उनके इकलौते पुत्र चिराग मिगलानी ने मुखाग्नि दी। चिराग इंग्लैंड से मंगलवार को दिनेशपुर पहुंचे, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। वार्ड संख्या-4, पंजाबी गली निवासी विनोद मिगलानी रविवार को अपने मित्रों के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए गए थे। देर रात लौटते समय टांडा जंगल में संजय वन के पास सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: भैंस से टकराने के बाद दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, आठ घायल हादसे में सभी लोग गंभीर ...