रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: गदरपुर। गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 5.3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।सोमवार को पुलिस टीम ने गुलरभोज रोड स्थित ट्रांसफार्मर के पास चेकिंग की। इस दौरान संजय सिंह उर्फ संजू पुत्र गुरदीप सिंह निवासी तेजा फौजा गदरपुर को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 5.3 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक संजय बोरा, कांस्टेबल मोहन भट्ट, कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...