रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से नगर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक झांकियां जुलूस का मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्हें देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस साप्ताहिक रविवार बाजार से शुरू होकर मुख्य बाजार की ओर निकला। इसमें मजरा शीला, महतोष, झगड़पुरी, पत्थरकुई, सिनेमा कॉलोनी, भोला कॉलोनी सहित आसपास के गांवों और मोहल्लों के लोग शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह स्वागत स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को पानी, शरबत, फल और मिठाई वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तिरंगे के साथ निकला जश्ने ईद-उल-नबी का जुलूस, पढ़े नातिया कलाम जुलूस के माध्यम ...