Rudrapur News: गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मजराशीला में रविवार देर रात एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मजराशीला निवासी शरीफ अहमद उर्फ बल्लू पुत्र अब्दुल मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर के सामने पिता अब्दुल मलिक और भाई मोहम्मद शफीक के साथ बैठा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुलवंत सिंह उर्फ कक्का निवासी कामरेड का डेरा, केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर वहां पहुंचा। आरोप है कि कुलवंत ने मोटरसाइकिल रोककर पहले तमंचे से हवाई फायर किया। इसके बाद उसने शरीफ अहमद पर जान से मारने की नीयत से दूसरा फायर किया। हालांकि शरीफ अहमद समय रहते मौके से भाग गया, जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.