Rudrapur News: गड्ढामुक्त सड़कों का काम 15 तक पूरा करने के निर्देश
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जल जीवन मिशन और मानसून के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को 15 अक्तूबर तक सड़क सुधार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को पहले चरण में प्रत्येक खंड से दस-दस सड़कों की सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संबंधित एसडीएम को कार्यों की नियमित निगरानी करने और अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट सीडीओ दिवेश शाशनी को देने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.