रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आयोजित न्याय पंचायत स्तर खेल महाकुंभ की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, 11 रजत और चार कांस्य समेत कुल 20 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। बालिका वर्ग में वैदेही ने ऊंची कूद में स्वर्ण और 60 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। मनप्रीत कौर ने लंबी कूद में स्वर्ण तथा 4 गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता। वंदना जोशी ने गोला फेंक और ऊंची कूद में दो रजत, जबकि जिया बिष्ट ने लंबी कूद और 4 गुणा 100 मीटर रिले में दो रजत पदक अर्जित किए। यह भी पढ़ें- Nainital News: खो-खो और कबड्डी में जीआईसी भुजान बना विजेता मन्...