रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। नगर के वार्ड-18 खेतलसंडा खाम में खकरा नाले के रपटे पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2.72 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। बरसात के दिनों में खकरा नाले का पानी रपटे के ऊपर से बहने लगता है, जिससे पानी खटीमा नगर क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इसके कारण विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य लोगों को हर वर्ष भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध...