रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बग्घा-54 गांव में शुक्रवार को बाजार जा रहे 17 वर्षीय छात्र पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे खटीमा के उप नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। बग्घा-54 गांव निवासी खुशाल सिंह बिष्ट का पुत्र ईश्वर सिंह बिष्ट हाईस्कूल का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह गांव से न्यूरिया कॉलोनी बाजार जा रहा था। इसी दौरान बग्घा-54 से सरपुड़ा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर झपट्टा मार दिया। इसी बीच खटीमा से सवारी वाहन से गांव ...