Rudrapur News: खटीमा में पर्यावरण मित्रों को मिले रेनकोट
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: खटीमा। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान स्वच्छता कार्यों में लगे पर्यावरण मित्रों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे वह विपरीत मौसम में भी अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रियंका, खुशबुद्दीन, रामपाल, राजा,आकाश, सोनू, विक्रम, अमन, विकाश, शिवा, करण आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.