रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़ी छह घोषणाएं कीं। इनमें सिटी पार्क का विस्तारीकरण, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में शिफ्ट करना, खटीमा में स्टेडियम व क्रियाशाला का निर्माण, आधुनिक सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन बनाना शामिल है। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण किया और ओपन जिम में भी हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलास यात्रा मार्ग पर खटीमा की महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की। उन्होंने वेंडिंग जोन के निर्माण तथा ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीक...