Rudrapur News: खटीमा मंडी में पहले दिन 44 कुंतल से अधिक की धान खरीद
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। खटीमा मंडी परिसर में सोमवार को मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान खरीद शुरू हो गई है। धान खरीद शुरू होने से लंबे समय से परेशान किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। एसएमआई केसी आर्य ने बताया कि सोमवार को केंद्र पर 44 कुंतल से अधिक धान की खरीद की गई। खटीमा क्षेत्र में खाद्य विभाग, पीसीयू, यूसीसीएफ सहित अन्य एजेंसियों के कुल 84 खरीद केंद्र खोले गए हैं। धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन राइस मिलर्स के प्रदेश व्यापी बहिष्कार के चलते खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। इस कारण किसानों को अपनी उपज बिचौलियों के माध्यम से कम कीमत पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शासन ने भेजी क्रय नीति, जिले में धान खरीद आज से वहीं, बारिश से फसल को हुए नुकसान और धान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.