रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। देहरादून के परेड ग्राउंड स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ (सीएम ट्रॉफी) की कराटे प्रतियोगिता में खटीमा के कृष्णा यादव ने स्वर्ण पदक जीता। वार्ड 13, खटीमा निवासी कृष्णा ने अंडर-19 के 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। कृष्णा खटीमा की टीजी डोजो एकेडमी के खिलाड़ी हैं। उनके कोच घनिष्ठ मिश्रा हैं। कृष्णा के पिता देवेंद्र यादव और माता हेमा यादव ने बेटे की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- नोजगे की अदिति को कराटे में मिला कांस्य पदक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...