Rudrapur News: खटीमा अस्पताल में डीआर इंक सिस्टम का शुभारंभ
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: खटीमा। अब उप जिला अस्पताल में एक्सरे के लिए डीआर इंक सिस्टम लगने से लोगों को जल्दी व आसानी से एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। बुधवार को उप जिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. केसी पंत ने डीआर इंक सिस्टम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले से ही एक्सरे के लिए डिजिटल व मैनुअल मशीनें काम कर रही थीं। डीआर इंक सिस्टम से एक्सरे की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान एक्सरे टेक्नीशियन वीके श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.