रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। खकरा नाले के उफान पर आने से बाढ़ की चपेट में आए वनगवां गांव के श्रीलंका टापू से पानी उतर गया है। पानी कम होने के बाद राहत शिविर में शरण लेने वाले 17 परिवारों के 76 सदस्य बुधवार को अपने घर लौट गए। बाढ़ से श्रीलंका टापू के 19 परिवारों की गृहस्थी का सामान भीगकर खराब हो गया है। प्रशासन की ओर से इन सभी परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक हुई लगातार बारिश के कारण खकरा नाला उफान पर आ गया था। इससे वनगवां के श्रीलंका टापू में बाढ़ का पानी घुस गया था। सूचना पर एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 17 परिवारों के 76 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक विद्यालय रघुलिया स्थित राहत शिविर में ठहराया था। बारिश थमने ...