Rudrapur News: खकरा नदी का जलस्तर बढ़ने से वनगवां का श्रीलंका टापू बाढ़ की चपेट में
रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार शाम तक जारी रही। लगातार बारिश के चलते खकरा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे वनगवां गांव के श्रीलंका टापू में जलभराव हो गया। इससे 17 परिवारों के 76 सदस्य प्रभावित हुए। एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सभी प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर प्राथमिक विद्यालय और पंचायत घर रघुलिया में बनाए गए राहत शिविर में शिफ्ट किया। क्षेत्र में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा और एसडीएम तुषार सैनी प्राथमिक विद्यालय रघुलिया पहुंचे। अधिकारियों ने राहत शिविर में प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.