रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग पर चंदनगढ़ के पास नदी पर बनी करीब 50 वर्ष पुरानी क्षतिग्रस्त पुलिया के समीप सड़क के गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से गड्ढों को तत्काल भरने और पुलिया के आसपास सड़क की स्थिति में सुधार करने की मांग की है। गदरपुर-मटकोटा मार्ग पर सिडकुल क्षेत्र को जोड़ने वाले चंदनगढ़ के पास क्षतिग्रस्त पुलिया से सटे हिस्से में बने गहरे गड्ढे बड़ी चिंता का विषय हैं, यहां से रोजाना भारी और लोडेड वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन गड्ढों को ठीक नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हा...