रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा अनुभाग की ओर से रविवार को आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में पुरुष वर्ग में टैगोर भवन के आर्यन कुमार और महिला वर्ग में मंदाकिनी भवन की ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 125 पुरुष और 186 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में गौरव पलाड़िया द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में ऋद्धि नगरकोटी ने दूसरा और लावण्या जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Almora News: अंतर महाविद्यालयी खेलों को टीम चयनित इस दौरान ओपन टेबल टेनिस, टेनिस और ...