रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- Rudrapur News: सितारगंज। सितारगंज के जीजीआईसी की तीन छात्राएं गुरुवार से लापता हैं। तीनों छात्राएं सहेलियां बताई जा रही हैं। गुरुवार को रोज की तरह तीनों स्कूल ड्रेस में कॉलेज गईं, लेकिन अवकाश के बाद घर नहीं लौटीं। पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश के लिए टीम गठित की है। वार्ड एक निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार देर शाम कोतवाली में सूचना दी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी उसकी दो सहेलियां गुरुवार को कॉलेज गई थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश के लिए टीम गठित की है। पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...