Rudrapur News: कैलाश नदी से कटाव रोकने की मांग
रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: सितारगंज। कैलाश नदी से रसोइयापुर में कृषि भूमि लगातार कट रही है। ग्रामीणों ने बुधवार को सिंचाई खण्ड के ईई को मांगपत्र सौंपकर तत्काल कटाव रोकने के लिए कार्यवाही करने और ठोकरें लगाने की मांग की है। पिछले वर्षों की भांति इस बार भी कैलाश नदी से भूकटाव तेज हो गया है। रसोइयापुर के ग्रामीणों के अनुसार, नदी लगातार उनकी कृषि भूमि काट रही है। कटान से उनकी कृषि भूमि नदी में समाते जा रही है। इससे धान व गन्ने की फसल नष्ट हो रही है। कटाव रोका नहीं गया तो भविष्य में किसान भूमिहीन हो जाएंगे। नदी गांव की ओर आ रही है। ग्रामीणों ने कटाव रोकने के लिए ठोकरें लगाने की मांग की। यहां फहीम अहमद, हरजिंदर सिंह, अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह, कृपाल सिंह, लियाकत, शराफत, हरवंश सिंह, नदीम अहमद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.