रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बुधवार को दवा व्यापारियों के साथ बैठक कर संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।

व्यापारियों का आभार दवा व्यापारियों ने अस्पताल के उच्चीकरण और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पहले दवा व्यापारी एसोसिएशन की ओर से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

सरकार की गंभीरता स्वामी विवेकानंद बंग भवन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ग...