रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: शांतिपुरि। शांतिपुरी जवाहर नगर रामलीला कमेटी की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय शांतिपुरी नंबर दो के प्रांगण में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन केवट-राम संवाद मुख्य आकर्षण रहा। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने से पूर्व केवट और प्रभु श्रीराम के बीच हुए मार्मिक संवाद ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। केवट की निस्वार्थ भक्ति और समर्पण का जीवंत मंचन देखकर श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए। इससे पूर्व क्षेत्र के वयोवृद्ध जवाहर सिंह कोरंगा, पूर्व सैनिक प्रेम सिंह चौहान, देवीदत्त पांडे शास्त्री और अजय तिवारी ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, संरक्षक डॉ. बीडी जोशी, निर्देशक भुवन चंद्र पांडे, जगत सिंह पाल, चंद्र मोहन जोशी, इंदर सिंह थेदफोटी, पूर्व जिल...