Rudrapur News: कृष्णा इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को रुद्रपुर के कृष्णा इंटर कॉलेज में पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उपनिरीक्षक जीवन अधिकारी ने विद्यालय में मौजूद छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी साझा न करें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की धमकी, ब्लैकमेलिंग या साइबर उत्पीड़न होने पर इसकी जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को दें। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.