Rudrapur News: कूड़े के ढेर की चिंगारी से पराली में लगी आग
रुद्रपुर, नवम्बर 20 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। महतगांव चकरपुर में कूड़े के ढेर की चिंगारी से घर के आंगन में रखे पराली के ढेर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। जिससे घर आग की चपेट में आने से बच गया। गुरुवार को महतगांव में मंजू पंत के घर के आंगन में पराली के ढेर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची। फायर यूनिट ने वाहन से पंपिंग करते हुए अग्निशमन कार्य शुरू किया। पराली के ढेर को लगातार उलट-पलटकर व पानी की पंपिंग करते हुए दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग बुझाने में फायर यूनिट के फायरमैन त्रिभुवन प्रसाद, जीवन सिंह रौतेला, फायरवूमैन रंजना खर्कवाल, सोनिया राय आदि शामिल थे।फायर यूनिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.