Rudrapur News: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी भूमि हड़पने में तीन पर मुकदमा
रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी भूमि को भूमिधरी अधिकार वर्ग 1 एक क में परिवर्तित करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुनील यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी दड़हा ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि सुरजीत सिंह पुत्र गुरुदत्त सिंह, हरवंश सिंह पुत्र टेक चन्द्र, जगतार सिंह पुत्र टेक चन्द्र निवासी लौका ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी भूमि को झूठे राजस्व अभिलेख षटवार्षिक उद्धरण के आधार पर हड़प कर अधिग्रहण करते हुए भूमि को वर्ग 1(क) संक्रमणीय अधिकार वाले भूमि की श्रेणी में परिवर्तित करवाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.