Rudrapur News: कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि आदर्श कालोनी निवासी मलकीत सिंह पुत्र गुरु सेवक सिंह पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही वह फरार है। इस पर कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। पुलिस की कई दबिश के बाद भी आरोपी के पकड़ में नहीं आने पर पुलिस ने कोर्ट में कुर्की की कार्रवाई के लिए आवेदन किया था। इस पर कोर्ट ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा जारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी के घर पर पहुंचकर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया है। आरोपी अगर तय समय में कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेशानुसार, कुर्की की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.