रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म। पर्वतीय आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से बुधवार को राम बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से हुआ। इसके बाद बारात सुभाष चौक होते हुए रामलीला स्थल न्यू ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, देवनगर पहुंची। राम बारात में महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान पहनकर प्रतिभाग किया। वहीं, छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और नृत्य के साथ निकली राम बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुभाष चौक पर झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किया गया। यहां कमेटी अध्यक्ष नवीन जोशी, संरक्षक योगेंद्र रावत, कुंदन कुंजवाल, प्रकाश बोरा, दिनेश तिवारी, सुंदर डसीला, मुकेश रावत, करन सामंत, हरेंद्र कोटलिया, विनोद बिष्ट, दीपू रावत, गंगा सिंह, निर्मल राव...